हरिशंकर परसाई

100 वी. जयंती

लेखन के प्रारंभ से अंतिम सांस तक संस्कारधानी रही हरिशंकर परसाई की कर्मभूमि

अपने समय की प्रायः प्रत्येक पर विसंगति पर कलम की नोंक गड़ाकर देश-दुनिया में ख्यातनाम हुए सुप्रसिद्ध व्यंग्य-पुरोधा हरिशंकर परसाई का जन्म 22 अगस्त, 1924 ह को हुआ था। इस लिहाज से आज 22 अगस्त, 2024 को उनकी 100 वीं जयंती है। इसलिए प्रसंगवश उनके विचारों का उल्लेख – स्वाभाविक है। अपने लेखन के प्रारंभ से लेकर अंतिम सांस तक संस्कारधानी जबलपुर ही परसाई की कर्मभूमि रही। यहीं उन्होंने लिखा था कि साहित्य का सृजन जीवन से होता है, जो जीवन के मूल्य हैं, वही साहित्य के भी मूल्य हैं। स्पष्ट कथन और स्वाभाविक ओज के बिना साहित्य अपनी सार्थकता खो देता है।

10 अगस्त, 1995 को इस दुनिया को अलविदा कहने वाले परसाई की के लेखन की विकास यात्रा जबलपुर से 1948 में शुरू हुई थी, जो अंतिम दिनों तक जारी रही। परसाई ने व्यंग्यों के जरिये अपने समय के जनशत्रुओं को बुरी तरह घायल किया। उन्होंने संप्रेषण की नई शैलियां विकसित कीं। जैसे-चिट्ठी-पत्री, चौपाल में बतियाने, नुक्कड़ भाषणों, बयान और साक्षात्कार की कला आदि। कबीर की विरासत के सच्चे हकदार की तरह उनका समग्र लेखन अपने समय को समझने-परखने की ईमानदार कोशिश रहा। वे ताउम्र जिन सवालों से टकराते रहे, वे जीवन और साहित्य के सबसे जरूरी सवाल थे।

अपनी पत्रिका खुद बेचते थे परसाई


परसाई जबलपुर की सड़कों पर अपनी पत्रिका खुद ॥ बेचते थे। यह 50 के दशक की जब जबलपुर से मासिक पत्रिका वसुधा का प्रकाशन शुरू हुआ, जिसके संस्थापक संपादक थे व परसाई। वे अपने झोले में ‘वसुधा’ के नए अंक की प्रतियां रखते और सड़क पर निकल पड़ते। इस दौरान रास्ते में जैसे ही कोई ग्राहक मिलता – अविलंब पहले पृष्ठ पर लिख देते थे-“पांच रूपये में सस्नेह/परसाई।”
इसके बाद बस स्टैंड पहुंचते और वहां भी वसुधा बेचने के लिए आने-जाने वालों के चेहरे पढ़ने में प्र जुट जाते थे। वसुधा का प्रकाशन जबलपुर से सन् 1956 में हुआ। ने पहले चरण में दो वर्ष तक पत्रिका के 24 अंक अनवरत प्रकाशित हुए।
जबलपुर निवासी रामेश्वर प्रसाद गुरु ने इसका प्रबंधन संभाला और हरिशंकर परसाई ने संपादकीय जिम्मेदारी निभाई। शहर के प्रगतिशील बुद्धिजीवी इसकी पृष्ठभूमि में थे। पत्रिका ग्राहकों और सदस्यों के भरोसे चल रही थी। बहरहाल, दो वर्ष पूरे होने पर संसाधनों के अभाव में जबलपुर से निकलने वाली वसुधा बंद करनी पड़ी।

परसाई ने मेरे समकालीन शीर्षक से लिखना शुरू किया


आठवें दशक में मध्य प्रदेश प्रगतिशील लेखक संघ ने प्रस्ताव किया कि संगठन की अपनी पत्रिका निकले। लिहाजा, तय किया गया कि क्यों न इसी बहाने बंद हो चुकी वसुधा को नवजीवन प्रदान किया जाए। इस बार सभी के आग्रह पर परसाई ने प्रधान संपादक बनना स्वीकार किया।
इस बार पत्रिका भोपाल से प्रकाशित हुई। जबलपुर निवासी परसाई से पत्राचार द्वारा सुझाव मिलते रहते। पांडुलिपि तैयार हो जाती, तो परसाई एक बार देख भी लेते थे। यही नहीं मेरे समकालीन शीर्षक से परसाई ने वसुधा में लिखना भी शुरु किया।


6-7 अगस्त को वसुधा के बारे में बातचीत की और 10 अगस्त को जुदा हो गए


परसाई के आजीवन प्रधान संपादक रहते वसुधा जबलपुर के बाद भोपाल और फिर रीवा से निकलने लगी। वसुधा का प्रकाशन भोपाल से रीवा स्थानांतरित किया गया, तो उनके मन में संकोच था। सवाल उठा कि रीवा जैसी छोटी जगह में साधन जुटाना और नियमित पत्रिका संपादन कैसे संभव होगा। इसके बावजूद परसाई के आग्रहपूर्ण भरोसे के कारण रीवा से वसुधा निकलने लगी। वसुधा रीवा से प्रकाशित हुई, जिसके केंद्र में परसाई ही थे। कमला प्रसाद जब तक जीवित रहे, उन्हें एक ही बात की तकलीफ थी कि परसाई ने उनसे लंबी बातचीत की। लगा ही नहीं कि यूं चुपके से चले जाएंगे। 10 अगस्त को वक्रोक्ति विशारद महासिद्ध वे परसाई विराट पाठक संसार जुदा हो गए, जिनकी कलम जीभ की तरह चलती थी। वे परसाई, जिनकी आंखें आजीवन चौकन्नी रहीं, जिन्होंने लगातार देखा कि कहां क्या गड़बड़ हो रहा है।

हरिशंकर परसाई की 100वीं जयंती पर विशेष: फुहारा से फूटी थी व्यंग्य की धार

परसाई के व्यंग्य की धार जबलपुर के – फुहारा बाजार से फूटी थी। वर्ष 1948 में परसाई की पहली रचना दूसरे की चमक- दमक शीर्षक से जबलपुर से प्रकाशित होने वाले साप्ताहिक समाचार पत्र प्रहरी में उदार उपनाम से प्रकाशित हुई थी। इसके बाद कुछ अन्य रचनाएं भी इसी उपनाम से प्रकाशित हुईं। समाचार पत्र के संपादक पंडित भवानी प्रसाद तिवारी व रामेश्वर गुरु ने उदार उपनाम से छपी व्यंग्य रचनाओं को दमदार पाते हुए लेखक को तलाशा। इसके बाद परसाई की व्यंग्य- रचनाएँ प्रकाशित होने लगी। तस्वीर के दो पहलू और अमीरों के नाम पत्र जैसे स्तंभ काफी सराहे गए। उनकी दमदार लेखनी की चर्चा होने लगी और अन्य शहरों से भी उनकी रचनाओं की मांग होने लगी। महज दो साल में जबलपुर के परसाई देशभर में चर्चित हो गए। उनके सुनो भाई साधो शीर्षक से लिखे कालम को भी खूब ख्याति मिली। परसाई ने हम एक उम्र से वाकिफ हैं पुस्तक में उस घटना का जिक्र किया है, जिसके बाद उनके भीतर का लेखक सामने आया। उन्होंने लिखा है-दीपावली की जगमग रात में, मैं जबलपुर में बड़े फुहारे की सड़क से निकल रहा था। यह शहर का केंद्रीय बाजार है। यहां एक बड़ी दुकान पर लक्ष्मी की पूजा हो रही थी और सड़क पर चमचमाती नई कार खड़ी थी। कुछ बच्चे कार को देख रहे थे। दो बहुत गरीब बच्चे लोभ को रोक नहीं पाए। कार पर हाथ फेरने लगे। अचानक चालक आया और दोनों को चपत मार दी। वे रोने लगे। मैं खड़ा-खड़ा यह दृश्य देख रहा था। उसने मुझे झकझोर दिया। बहरहाल, इस घटना को अपनी कल्पनाशीलता व भाषा की सामर्थ्य के साथ लिखा और लेखक की जगह पर उपनाम उदार लिखकर प्रहरी नामक समाचार पत्र में प्रकाशनार्थ भेज दिया, वह रचना प्रकाशित हो गई। इस तरह दुनिया को एक महान व्यंग्यकार मिल गया।

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free